भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट कर यहाँ अपना घर बनाने की इच्छा जताई है। सोशल मीडिया के ज़रिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद की गुहार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कोई मुफ्त ज़मीन या तोहफा नहीं, बल्कि नियमों और सरकारी दरों के तहत ही पारदर्शी तरीक़े से ज़मीन खरीदना चाहते हैं। रुड़की में जन्म लेने वाले ऋषभ का वहां करीब 2,000 से 2,500 वर्ग गज में पैतृक घर मौजूद है, जहाँ उनकी माँ रहती हैं और उनके स्वर्गीय पिता द्वारा शुरू किया गया स्कूल संचालित होता है। इसके अलावा, उनका पैतृक रिश्ता पिथौरागढ़ से भी गहरा जुड़ा हुआ है, जहाँ उनके परिवार और चाचा लोग भी अपना नया मकान बनाने की योजना बना रहे हैं। मूल रूप से उत्तराखंडी होने और रुड़की व पिथौरागढ़ में पारिवारिक जड़ें होने के बावजूद पिछले तीन सालों से मनमुताबिक बड़ी व स्पष्ट ज़मीन न मिल पाना अब चर्चा का विषय बन गया है।
उत्तराखंड में जमीन तलाश रहे ऋषभ पंत,,,,,, CM धामी से करी मदद की अपेक्षा ।
