जागेश्वर में राजनीतिक हलचल: कांग्रेस दिग्गज गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल का ‘हाथ’ छोड़ UKD में शामिल।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अल्मोड़ा जिले स्थित जैंती में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। यहाँ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल ने कांग्रेस का दामन छोड़कर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की सदस्यता ले ली।                                                            यूकेडी के संस्थापक सदस्य काशी सिंह ऐरी और प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती की विशेष उपस्थिति में उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस के एक प्रमुख घराने से जुड़े नेता का यूँ पाला बदलना क्षेत्र में आगामी चुनावों से पहले यूकेडी को नई मजबूती देने और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को बदलने वाला कदम माना जा रहा है।


खबरें शेयर करें -