झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों को लेकर भड़के छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों,,,,, अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा,,,, ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वीकार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 22 जुलाई को आयोग के अध्यक्ष एल. खियांगते भी इस्तीफा दे चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए CID 10 अगस्त को डॉ. अजीता भट्टाचार्य से पूछताछ करने जा रही है। दूसरी ओर, गतिरोध खत्म करने के उद्देश्य से सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीन दौर की वार्ता हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं पत्र लिखकर भरोसा जताया और सरकार ने छात्रों की 98% मांगें मानने का दावा किया, लेकिन मुख्य विषयों पर असहमति बने रहने के कारण छात्रों का विरोध अब भी कायम है।
JPSC भर्ती विवाद: 3 सदस्यों का इस्तीफा, CID जांच तेज और छात्रों का विरोध जारी।
