हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोरापड़ाव में करीब 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस में धावा बोलकर बड़ी डकैती को अंजाम दिया है। हथियारों के दम पर खौफ फैलाते हुए लुटेरे वहां से लगभग 8 लाख रुपये नकद, सोने की 2 चेन और करीब 12 मोबाइल फोन लूटकर रफूचक्कर हो गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद सक्रिय हुई पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों और संभावित रास्तों पर गहन चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं, जिस दफ्तर को निशाना बनाया गया है, वहां की संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
(नोट: घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारियां जुटाई जा रही हैं, अधिक विवरण प्राप्त होते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।)
