रामनगर। ग्राम जस्सा गांजा, ब्लॉक रामनगर, जनपद नैनीताल में कुमाऊं ड्रोन फ्लायर द्रोणाचार्य जी एरियल इनोवेशंस के नाम से एक निजी ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र का उद्देश्य युवाओं एवं ड्रोन तकनीक सीखने के इच्छुक लोगों को ड्रोन संचालन और उससे जुड़ी तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभागियों को ड्रोन उड़ाने, उसके संचालन और तकनीकी पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को केंद्र की ओर से प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
केंद्र संचालकों के अनुसार, ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं के लिए कृषि, सर्वे, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी तथा अन्य क्षेत्रों में ड्रोन से जुड़े काम और कमाई के अवसर तलाशने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
केंद्र के प्रशिक्षण मैनेजर शुभम तिवारी ने बताया कि यहां प्रशिक्षणार्थियों को ड्रोन के बारे में व्यवस्थित और व्यवहारिक तरीके से जानकारी देने पर जोर दिया जाएगा, ताकि वे ड्रोन तकनीक को बेहतर ढंग से समझ सकें।
