नैनीताल ‘हनुमान अंश’ फिल्म की 21 वर्षीया युवा निर्माता अनूप्रिया नागर ने अपने परिजनों, सहयोगियों और ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम में पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई बेहतरीन सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अनूप्रिया ने एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की और अपनी फिल्म का उद्देश्य भगवान हनुमान की भक्ति के साथ बाबा नीम करौली की महिमा को जन-जन तक पहुंचाना बताया। इस दौरान एसएसपी ने पूरी टीम को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को नैनीताल पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता बताया।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम में टेका माथा, पुलिस प्रबंधों को सराहा।
