नैनीताल कालाढूंगी थाना क्षेत्र, कोटाबाग इलाके की पतलिया-गाजा ग्राम सभा में एक अज्ञात युवक द्वारा खड़ी हुई हुंडई कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी में,,,,, पतलिया-गाजा में सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार संख्या UK04 K 2997 पर अचानक गोलियां चलाई गईं. घटना के बाद मौके पर 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है, गोली चलने की आवाज से ग्रामीण घबराकर अपने घरों में चले गए।
इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। कार पर लगे फायरिंग के निशानों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। घटना को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस पुरानी रंजिश के साथ ही दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है।

