बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार एवं हत्याओं को अविलंब रोकने तथा भारत सरकार से शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर आज प्रातः 11:30 बजे, महानगर-जिला कांग्रेस द्वारा हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हल्द्वानी SDM के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इस मौके पर स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं का नरसंहार किया जा रहा है वह कतई भी स्वीकार करने वाला नहीं है। इस मामले में चुप नहीं बैठा जा सकता है। भारत सरकार को चाहिए कि वह UN में अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर इस मुद्दे को उठाए और साथ ही सभी तरह के आर्थिक प्रतिबंधों के साथ व्यापार को भी स्थगित करें। और हो सके तो सेना की कार्यवाही से भी न हिचके। ज्ञापन देने के मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और कई कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

