अयोध्या: राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करता मुस्लिम व्यक्ति पकड़ा गया।

खबरें शेयर करें -

राम नगरी  शनिवार को एक कश्मीरी नागरिक राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसे ऐसा करते देख सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी में,,,,,, अधेड़ उम्र का एक मुस्लिम नागरिक मंदिर में दर्शन के बाद राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे से निकलते समय नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने जैसे ही          ऐसा करते हुए देखा, उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई और उसे परिसर में ही स्थित रामजन्मभूमि पुलिस चौकी में ले जाया गया, जहां से उससे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा हि राम मंदिर परिसर में कश्मीरी नागरिक ने सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश की। रोके जाने पर अहमद शेख ने नारे भी लगाए। जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


खबरें शेयर करें -