पटना में लालू-राबड़ी के आवास पर मखदुमपुर विधानसभा के सैकड़ों लोग घुसकर विधायक सतीश कुमार के खिलाफ हंगामा करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने विकास कार्य नहीं किया, इसलिए उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया जाए. प्रदर्शनकारियों ने पार्टी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से साफ कहा कि अगर राजद ने सतीश कुमार को टिकट दिया तो जनता इसका विरोध करेगी. लोगों का कहना था कि टिकट किसी ऐसे उम्मीदवार को दिया जाए जो क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करे. सतीश कुमार को चोर कहा.

