उत्तराखंड: नाबालिक के वाहन चलाने पर पकड़े जाने के बाद, पिता के खिलाफ गैर जमानती वारंट।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  नाबालिक को हरगिज़ भी मोटर वाहन चलाने को न दे। वरना परिवार के सदस्य जिसके नाम से वाहन होगा उसे जाना पड़ेगा जेल।  उत्तराखंड के ज़िला हरिद्वार  के रुड़की क्षेत्र में नाबालिग को वाहन चलाने देने के एक मामले में पुलिस और न्यायालय की सख्ती सामने आई है। नाबालिग को दोपहिया वाहन चलाते समय पकड़े जाने के बाद उसके पिता पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 25 हजार रुपये का चालान  किया गया था, लेकिन बार-बार समन के बावजूद न्यायालय में पेश न होने पर पिता के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ। अब पिता के सर पर जेल जाने की तलवार लटक रही है।


खबरें शेयर करें -