दिल्ली: नए दिशा-निर्देशों के अनुसार वंदे मातरम् गाना होगा आवयश्क।

खबरें शेयर करें -

वंदे मातरम् गाना अब अनिवार्य होगा, जी हां एक महत्वपूर्ण फैसले में केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बुधवार सुबह नए दिशा-निर्देश जारी कर दिया हैं। नए निर्देश के तहत, अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और कई महत्वपूर्ण आयोजनों में ‘वंदे मातरम्’ बजना अनिवार्य होगा। सभी लोगों को खड़े होकर इसका सम्मान करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समय होता है। बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल में फिल्मों के दौरान यह नियम लागू नहीं होगा।

नए नियमों के तहत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान के तुरंत बाद बजाया जाएगा। यानी पहले  ‘जन गण मन’ फिर वंदे मातरम्। यह सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों में लागू होगा।

और साथ ही वंदे मातरम्’ अब पद्म पुरस्कार जैसे नागरिक सम्मान समारोहों में भी बजाया जाएगा। राष्ट्रपति के किसी भी कार्यक्रम में उनके आने-जाने के समय यह गीत बजना जरूरी होगा। राष्ट्रपति या राज्यपालों के आगमन, प्रस्थान, उनके भाषण से पहले और बाद में भी यह नियम लागू होगा। तिरंगा फहराने के मौके पर भी इसका पालन होगा। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जब यह गीत बजाया या गाया जाएगा, तो मौजूद सभी लोग ध्यान मदा में खड़े रहेंगे।


खबरें शेयर करें -