हल्द्वानी एक असहज करने वाली मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां रेलवे बाजार स्थित जगदीश होटल के पीछे की नाली के किनारे से एक मानव भ्रूण मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भ्रूण मिलने के बाद स्थानियों के द्वारा सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
बनभूलपुरा पुलिस ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आसपास के क्षेत्र से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

