उत्तराखंड पुलिस से बर्खास्त हुआ कांस्टेबल शेर सिंह,,,,

खबरें शेयर करें -

पिथौरागढ़  दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर मंच से अपने इस्तीफे का ऐलान करने वाला निलंबित कांस्टेबल शेर सिंह आखिरकार सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम-2007 और राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 का दोषी पाए जाने के बाद पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने यह कार्रवाई की।                       पुलिस अधिकारियों के अनुसार शेर सिंह 28 जून 2026 से गैरहाजिर चल रहा था और 20 जुलाई को निलंबित किया जा चुका था। उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में उसके किसी भी आंदोलन या राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने पर विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी, साथ ही उसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास व रंगदारी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।


खबरें शेयर करें -