हल्द्वानीः तेज़ रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी आए दिन बढ़ते हादसे और आपराधिक घटनाएं, लगता है हल्द्वानी शहर का मुकद्दर बन चुका है। यहां  रामपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार एक डंपर ने युवक को कुचल दिया।  परिजन घायल अवस्था में युवक को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,,  भवाली रातीघाट निवासी युवक अनिल रौतेला (28) अपने जीजा हिमांशु पांडे और भाई के साथ कार से चाउमीन खाने एक ठेले पर आए थे। इस दौरान अनिल कार से बाहर निकल खड़ा हो गया, जबकि जीजा और भाई कार में ही बैठे रहे। तभी अनिल वहां से गुजरते तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान रात्रि में ही उसकी मौत हो गई।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का कार्य करता था।


खबरें शेयर करें -