हल्द्वानी युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में जन सुविधा ( बहुउद्देशीय) शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य और शंकर कोरंगा द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई जिसमें आधार कार्ड बनवाने व संशोधन, UCC विवाह पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड, वरिष्ठ नागरिकों हेतु वय वंदना 70+ कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ई-श्रम कार्ड जैसी सेवाओं के साथ पासपोर्ट आवेदन आदि कार्यों का समाधान त्वरित और प्रभावी ढंग से किया गया युवा वैश्य महासभा अध्यक्ष अतुल जायसवाल, महामंत्री कपिल अग्रहरि, कोषाध्यक्ष प्रकर्श कंसल ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं का समाधान सरकारी सेवाओं का लाभ एवं योजनाओं का सीधा लाभ सरल एवं सहज तरीके से नागरिक तक पहुंच सके हमारे द्वारा यह सार्थक प्रयास किया गया है जिसमें वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट और राज्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार शंकर कोरंगा ने इस जन सुविधा (बहुउद्देशीय) शिविर को जनहित में किए गए इस सुंदर आयोजन की सराहना करते हुए युवा वैश्य महासभा का हार्दिक आभार और धन्यवाद किया।
इस अवसर पर बिंदेश गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तनुज गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, गंगा जायसवाल, मन्जू वार्ष्णेय, स्नेहलता गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, सूर्यांस गुप्ता, विजय साहू, सीमा देवल, अर्चना मित्तल, कुसुमलता केशरवानी, राजेन्द्र जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, शालनी गुप्ता, मालती केसरवानी, जायसवाल, विजय जायसवाल, विजय गुप्ता, सुनिल गुप्ता, भुवनेश गुप्ता, सागर गुप्ता, नन्हे कश्यप, विनोद जायसवाल, शुभांशु पांडे, सुमित केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे।
