हल्द्वानीः 350 वोटों से जीतकर गोविंद सिंह बिष्ट बने हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करीब 350 वोटों से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है । बताते चलें कि गोविंद सिंह बिष्ट कांग्रेस पार्टी से हल्द्वानी महानगर के अध्यक्ष भी हैं।

बीते रोज़ शनिवार सुबह 9 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था और यह मतदान शाम 5 बजे तक चला।  मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। जजी परिसर में पूरी रात उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही, जिससे चुनावी माहौल बेहद रोमांचक बना रहा।

चुनाव में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी परिणाम सामने आए। सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट ने जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर ललित मेर विजयी रहे। महिला उपाध्यक्ष पद पर बसंती बिष्ट को सफलता मिली। लेखाधिकारी पद पर गौरव सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पद पर सुधांशु तिवारी और संयुक्त सचिव (प्रेस) पद पर भानु कबड़वाल ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कपूर निर्वाचित हुए।

 

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किशोर कुमार पंत और गोविंद सिंह बिष्ट के बीच कड़ा मुकाबला था। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए ललित मेर और जितेंद्र सिंह बिष्ट आमने-सामने थे। सचिव पद पर सौरभ बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट और विनीत परिहार के बीच मुकाबला हुआ। महिला उपाध्यक्ष (आरक्षित) पद पर बसंती बिष्ट और निशा आर्या ने चुनाव लड़ा।


खबरें शेयर करें -