बिरला संस्थान भीमताल में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है उक्त कार्यक्रम के उदघाटन की सहमति प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दी गई है कार्यक्रम का उदघाटन 11 अप्रैल को 11 बजे किया जाएगा इस कार्य क्रम की तैयारियों के भीमताल के कोतवाल द्वारा संस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तथा सुरक्षा की दृष्टि से संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जायजा लिया इस अवसर पर भीमताल कोतवाली की टीम निदेशक प्रो बी के सिंह, रजिस्ट्रार डॉ हेम चंद्र पांडे, डॉ नीरज बिष्ट, डॉ संदेश त्रिपाठी, नितिन छिमवाल, फेकल्टी मेंबर, प्रेम सिंह कुल्याल सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
भीमताल: CM धामी 11 तारीख़ को शामिल होंगे बिरला संस्थान भीमताल के कार्यक्रम में,,,,,,!
