भीमताल एक अहम खबर सामने आई है भीमताल ब्लॉक के गांव मोरा से। यहां वन विभाग को बड़ी सफलता मिलते हुए वन विभाग ने एक गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। पिछले कई समय से क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों के बाद विभाग ने यह अभियान चलाया था।
बताते चलें कि भदयूनी गांव में छह दिन पहले कमल सिंह बिष्ट नामक युवक आदमखोर गुलदार का शिकार बन गया था। इसके अलावा मोरा से सटे सूर्याजाला और ज्योली गांवों में भी पहले दो महिलाओं पर जानलेवा हमले हो चुके हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इन डरावनी दुखद घटनाओं के बाद वन विभाग ने आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए थे। इसी क्रम में मोरा गांव में यह गुलदार पकड़ा गया है। हालांकि वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने स्पष्ट किया है कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि पकड़ा गया गुलदार वही आदमखोर है या कोई अन्य। इसकी पहचान जांच के बाद ही हो सकेगी।
वन विभाग के अनुसार उन्होंने सतर्कता बढ़ा दी है और क्षेत्र में लगातार निगरानी भी बढ़ा दी गई है, जबकि ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
