हल्द्वानी एक सनसनी ख़ेज मामले में नैनीताल रोड पर तिकोनिया चौराहा के पास, पुलिस की कार्रवाई से नाराज एक कार चालक ने महिला पुलिस SI और होमगार्ड पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। और साथ ही दुस्साहस दिखाते हुए, महिला पुलिस अधिकारी के साथ बदतमीजी करते हुए, वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी।
प्राप्त जानकारी में,,,,, बीते रोज़ महिला उपनिरीक्षक आरती सचदेवा ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी टीम के साथ नैनीताल रोड पर गश्त और चेकिंग ड्यूटी पर थीं। इस दौरान तिकोनिया स्थित एक कबाब की दुकान के पास वाहन सड़क किनारे खड़ा था, जिसके शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। जब उन्होंने वाहन की काली फिल्म हटवाई और चालान करने की प्रक्रिया शुरू की, तो कार चालक भड़क गया। वह चालान मशीन लेने सरकारी वाहन के पास गईं और फोटो खींचने लगीं तभी आरोपित ने उन्हें और उनके साथ मौजूद होमगार्ड व चालक के ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए पीछे हटकर अपनी जान बचाई। हालांकि पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है। लेकिन देखा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से हल्द्वानी की फिजाओं में अपराध घुल गया है, अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
