इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल ने जीता चुनाव, बीजेपी को दी शिकस्त।

खबरें शेयर करें -

चम्पावत की नई नगर पंचायत ‘पाटी’ के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार नारायण लाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक और इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन के जीजा जी हैं।

नारायण लाल ने बीजेपी के प्रत्याशी नवीन राम को 224 वोटों से शिकस्त दी।

विजेता नारायण लाल को 738 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नवीन राम को 514 और पार्वती देवी को 301 वोट मिले।

चुनाव प्रचार के दौरान पवनदीप राजन सिर्फ एक बार पाटी पहुंचे थे, लेकिन उनकी लोकप्रियता का चुनाव परिणाम पर बड़ा असर पड़ा और यह चर्चा का विषय बना रहा।

बीजेपी ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। पूर्व विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं ने घर-घर जाकर पूरा जोर लगाया था, लेकिन वे अपनी सीट नहीं बचा पाए।

वार्ड सदस्यों के परिणाम:

रानीचौड़ वार्ड: शांति देवी (166 वोट) जीतीं।

पूनाकोट वार्ड: संगीता (145 वोट) जीतीं।

न्यू कॉलोनी वार्ड: नवल पचौली (183 वोट) जीते।


खबरें शेयर करें -