कैंची धाम : बाबा नीम करौली के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा भक्तों का हुजूम।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को बाबा नीम करौली महाराज का 62वां स्थापना दिवस बेहद श्रद्धा, अटूट विश्वास और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।                                        सुबह तड़के 5 बजे बाबा को पारंपरिक ‘मालपुए’ का भोग लगाने के साथ ही इस पावन उत्सव का आगाज़ हुआ, जिसके बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। रातभर से कतारों में खड़े देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच बाबा के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया।                                                                                      आलम यह था कि सुबह 6 बजे तक ही 10 हजार से अधिक लोग शीश नवा चुके थे। भवाली मार्ग तक लगी लंबी कतारों और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू यातायात के कड़े बंदोबस्त किए हैं, जिससे पूरा मंदिर परिसर और आस-पास का क्षेत्र पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है।


खबरें शेयर करें -