हल्द्वानी में भीषण आग: जूतों का शोरूम जलकर खाक, लाखों के नुकसान की आशंका।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी के मीरा मार्ग स्थित ‘माशा शूज’ नामक शोरूम में मंगलवार रात करीब 10:45 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।                                स्थानीय लोगों द्वारा धुआं उठता देख शोरूम स्वामी सुमेर सिद्दीकी और प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।                                                                          इस हादसे में लाखों रुपये के माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है और फिलहाल पुलिस आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है।


खबरें शेयर करें -