पिथौरागढ़: पांच वर्षीय मासूम से दरिंदगी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में व्यापार के सिलसिले में आए एक बाहरी कारोबारी की पांच साल की मासूम बेटी के साथ हुई अमानवीय दरिंदगी की चिकित्सा रिपोर्ट में पुष्टि हो गई है।                                            यह घटना बीते मंगलवार की है, जब बच्ची अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए जब आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें एक युवक बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया। बाद में पीड़ित बच्ची टनकपुर तिराहे के पास अत्यंत बदहवास स्थिति में बरामद हुई। संदेह होने पर जब बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, तो उसके साथ हुई इस क्रूरता का खुलासा हुआ।                                  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार देर रात आरोपी होशियार सिंह (35 वर्ष, निवासी रई, धनौड़ा) को धरदबोचा और उसे जेल भेज दिया है, जबकि पीड़ित बच्ची का फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है।


खबरें शेयर करें -