महाराष्ट्र: TET परीक्षा पेपर लीक, परीक्षा रद्द, तीन आरोपी गिरफ्तार।

खबरें शेयर करें -

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब 24 घंटे पहले लीक हो जाने के कारण इसे तुरंत स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 4 लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग ले रहे थे, जिनका भविष्य इस लापरवाही के कारण अधर में लटक गया है। मामले की जानकारी मिलते ही भिवंडी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो दिल्ली से परीक्षा के चार सेट लेकर आए थे और उन्हें करीब ₹1.5 करोड़ में बेचने की फिराक में थे।                                    पुलिस फिलहाल फरार मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है और शिक्षा विभाग ने जल्द ही नई तारीखों के ऐलान का भरोसा दिया है। दरअसल, देश के लगभग हर राज्य में कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है जहाँ मजबूत तकनीकी सुरक्षा की कमी, प्रिंटिंग प्रेस से लेकर परीक्षा केंद्रों तक लचर प्रशासनिक व्यवस्था और संगठित परीक्षा माफिया व अंदरूनी कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं; कड़े कानूनों और त्वरित सजा के अभाव में यह सिंडिकेट लगातार युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता से खिलवाड़ कर रहा है।


खबरें शेयर करें -