हल्द्वानी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भोटियापड़ाव क्षेत्र में बाइक से लिफ्ट देने के बहाने एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी सिटी, सीओ और कोतवाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागों की मदद से त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अभय सिंह उर्फ उड़ी (निवासी राजपुरा) और रवि रौतेला (निवासी फूलचौड़) को गिरफ्तार कर उनके पास से पीड़ित प्रदीप सिंह बोरा से लूटा गया मोबाइल फोन, ₹2000 की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा सीबीआर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, जिसे पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है।
हल्द्वानीः लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार,,,,,,
