नैनीताल : गेठिया में गुलदार का आतंक, एक ही रात में 14 बकरियों को उतारा मौत के घाट।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में एक गुलदार (तेंदुए) ने भारी तबाही मचाते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गेठिया सैनिटोरियम के पास रहने वाले नवीन चंद्र की गौशाला में रविवार की रात भारी बारिश का फायदा उठाकर गुलदार घुस गया और एक-एक कर 14 बकरियों को मार डाला।                                                  सुबह जब परिजन वहाँ पहुँचे तो उन्हें गौशाला में 11 बकरियों के क्षत-विक्षत शव मिले, जबकि 3 बकरियों को गुलदार अपने साथ उठा ले गया था।                                                              ग्रामीणों का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर शिकार करना किसी अकेले गुलदार का काम नहीं हो सकता, जिसके चलते पूरे इलाके में बाघ का डर बना हुआ है। इस घटना के बाद, नैनीताल के DFO आकाश गंगवार ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, ग्रामीणों की सुरक्षा और मांग को देखते हुए मंगलवार को गांव के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया जाएगा।


खबरें शेयर करें -