हल्दूचौड़ (लालकुआं): ग्राम सभा हल्दूचौड़-दौलिया में राशन कार्ड में आ रही विसंगतियों, e-KYC के दौरान कटती यूनिटों और नए कार्ड न बनने की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) मनोज कुमार बर्मन, आपूर्ति निरीक्षक मोहित कटहैत, वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों की परेशानियाँ रखते हुए स्पष्ट किया कि बिना पंचायत स्तर पर जाँच के राशन कार्ड से नाम काटने की प्रक्रिया रोक दी जाए, जिस पर अधिकारियों ने सहमति जताई। व्यापक मंथन के बाद यह तय हुआ कि ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए आगामी 5 तारीख को सुबह 11:00 बजे से ‘शहीद जगदीश जोशी सभागार’ में एक ‘विशेष राशन कार्ड समाधान कैंप’ लगाया जाएगा, जहाँ पूर्ति विभाग की टीम मौके पर ही कार्ड नवीनीकरण, नए नाम जोड़ने व हटाने जैसी सभी तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान करेगी।
लालकुंआ: राशन कार्ड की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हल्दूचौड़ में 5 तारीख को लगेगा विशेष कैंप।
