पति से विवाद के बाद मां ने एक वर्षीय बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश जारी।

खबरें शेयर करें -

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अपने मायके जा रही 30 वर्षीय सविता का रास्ते में पति अर्जुन से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्साए पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि महिला ने बाइक रुकवाई और अपनी एक साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी।                                                                                बाइक पर आगे बैठा उनका चार वर्षीय बेटा सुरक्षित है, जबकि मां-बेटी गहरे पानी में डूबकर लापता हो गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने गोताखोरों के साथ मिलकर गंगनहर में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


खबरें शेयर करें -