उत्तर प्रदेश: वाराणसी में गंगा नदी के बीचों बीच बियर पार्टी करने का मामला।

खबरें शेयर करें -

उत्तर प्रदेश एक अहम खबर सामने आ रही है UP वाराणसी से, यहां गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर बीयर पार्टी करने का मामला सामने आया है.                                                                                प्राप्त जानकारी में,,,,,,,नाविक समाज के कुछ लोग परंपरा के अनुसार दशाश्वमेध घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित बड़ी शीतला मंदिर तक शोभायात्रा लेकर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि नाविकों ने नाव पर डीजे लगाकर तेज संगीत के बीच बीयर का सेवन किया और जमकर डांस किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई.                                                                                                   ACP दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. वाराणसी के नाविक समाज की ओर से हर साल गंगा की लहरों पर शोभायात्रा निकालने की पुरानी परंपरा है. इस बार भी नाविक बधावा लेकर मिर्जापुर जा रहे थे. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाविकों के हाथ में बीयर की केन है और वे डीजे की धुन पर झूम रहे हैं. पवित्र मानी जाने वाली गंगा नदी में इस तरह सरेआम नशा करना और शोर-शराबा करना स्थानीय लोगों और भक्तों की भावनाओं को आहत कर रहा है।


खबरें शेयर करें -