सोशल एंटरप्रेन्योर और शिक्षाविद गीतांजलि आंग्मो, जो जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी हैं और वर्तमान में उनके आंदोलन की अगुवाई कर रही हैं, ने कांग्रेस के 21 जुलाई वाले प्रदर्शन की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुआ कांग्रेस का आंदोलन सिर्फ एक दिखावा था और उसमें गंभीरता की कमी थी। उनके अनुसार, राजनेता केवल वांगचुक के नाम और प्रतिष्ठा का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज का जागरूक युवा इसे भली-भांति समझता है। उन्होंने सलाह दी कि नेताओं को दिखावे के बजाय जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ एकजुट होकर असल मुद्दों के लिए संघर्ष करना चाहिए था।
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो का बयान,,,, कांग्रेस के प्रदर्शन पर उठे सवाल, आंग्मो ने बताया बेअसर।
