छात्रों की सहूलियत के लिए पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर काटा समय।

खबरें शेयर करें -

नीट-यूजी (NEET-UG) की दोबारा परीक्षा देने जा रहे छात्रों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सराहनीय कदम उठाया।                                                                      रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, उन्होंने तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय वहाँ 45 मिनट रुकने का निर्णय लिया। दरअसल, दोपहर 2 बजे से नीट परीक्षा शुरू होने वाली थी और उस समय हजारों छात्र अपने केंद्रों की ओर जा रहे थे।                                      चूंकि प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही के कारण रास्तों पर ट्रैफिक रोका जाता है और सुरक्षा प्रतिबंध लगाए जाते हैं, इसलिए पीएम मोदी ने अपनी रवानगी टाल दी ताकि राजधानी की सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुँचने में कोई देरी न हो।


खबरें शेयर करें -