शीर्षक: देहरादून में बवाल: नकलची बेटे का साथ देने कॉलेज पहुंचे दरोगा जी, गुरुओं को ही पीट डाला!

खबरें शेयर करें -

देहरादून: जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए? देहरादून के पित्थूवाला पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक दरोगा की ‘दबंगई’ का वीडियो (CCTV) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, दरोगा महेश कंडवाल के बेटे कबीर को कॉलेज के अध्यापकों ने परीक्षा में नकल करने से मना किया था।

बस, बेटे की इस ‘बेइज्जती’ का बदला लेने के लिए दरोगा जी शुक्रवार को अपने गुर्गों के साथ कॉलेज कैंपस जा धमके। परीक्षा रूम में घुसकर उन्होंने महिला और पुरुष स्टाफ के साथ जमकर अभद्र व्यवहार किया और उन्हें बुरी तरह पीटा। इस हमले में कॉलेज के 4 प्रोफेसर घायल बताए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने अब इस मामले में घुटने टेकने से मना कर दिया है और पटेलनगर थाने में दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।


खबरें शेयर करें -