पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका सँवारेगा ‘तेजपत्ता और दालचीनी’ का उत्पादन,,,,, राधा कुल्याल।

खबरें शेयर करें -

ग्राम पंचायत जंगलिया गाँव में पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों की आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत, सगंध पौध केंद्र सेलाकुई के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों के बीच 1300 तेजपत्ता और दालचीनी के पौधों का वितरण किया गया, जिससे क्षेत्र के चार दर्जन से अधिक काश्तकार (किसान) सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं।                                     इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजपत्ता और दालचीनी के इस एकीकृत कृषिकरण से न केवल हमारे पर्यावरण को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी और उनके लिए आजीविका के नए द्वार खुलेंगे। इस विशेष अवसर पर उज्ज्वला सीएलएफ की अध्यक्ष रेखा कुल्याल, सगंध पौध केंद्र से कीर्ति बल्लभ जोशी और रीप (REAP) परियोजना से मीना कुल्याल सहित दिनेश चंद्र भट्ट, महेंद्र सिंह पड़ियार, सतीश चंद्र भट्ट, चंद्र बल्लभ पलड़िया, महेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र जोशी और प्रेम सिंह कुल्याल जैसे कई गणमान्य लोग और दर्जनों स्थानीय किसान उपस्थित रहे।


खबरें शेयर करें -