कैंची धाम : नदी में डूबने से राजस्थान के 21 वर्षीय युवक की मौत।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल जिले के कैंची धाम आश्रम से कुछ दूरी पर स्थित रामगाड़ में शिप्रा नदी में नहाते समय एक दुखद हादसा हो गया। राजस्थान का निवासी 21 वर्षीय युवक प्रिंस अपने दोस्तों के साथ नदी में उतरा था, जहाँ गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया।                    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम (जिसमें पुष्कर जीना, अमित टम्टा, गणेश मेहरा, विपुल भट्ट, कमल जोशी और विक्रम सिंह शामिल थे) ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सीपीआर (कृत्रिम ऑक्सीजन) देने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।                                                                                               पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है और आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


खबरें शेयर करें -