कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा का देहरादू में भव्य स्वागत।

खबरें शेयर करें -

देहरादून स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) 2026 में भारत का परचम लहराने वाली स्टार जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा के गृह नगर लौटने पर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। 63 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक जीतकर गौरव बढ़ाने के बाद देहादून पहुंचने पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।                          इस दौरान डिफ़ेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों ने ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया तथा उनकी इस शानदार अंतरराष्ट्रीय सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।


खबरें शेयर करें -