उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह भूकंप रात करीब 1:21 बजे आया, जिसका केंद्र बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के पास 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। बड़कोट, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़ और डुंडा जैसी कई तहसीलों में झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जिला प्रशासन और आपातकालीन केंद्र की शुरुआती जांच में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं।
