अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के चुनावी आंकड़ों और नागरिकता रिकॉर्ड के मिलान का हवाला देते हुए दावा किया है कि 12.8 करोड़ मतदाताओं के शुरुआती विश्लेषण में 24,000 से अधिक गैर-नागरिकों ने मतदान किया था। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर उन्होंने बताया कि बाकी 3.2 करोड़ रिकॉर्ड्स की जांच के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस चुनावी बहस के बीच ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए भारत की मतदाता पहचान प्रणाली और फोटो आईडी व्यवस्था की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत में 64.6 करोड़ से अधिक लोगों ने वैध फोटो पहचान पत्र के साथ मतदान किया था, जिसे उदाहरण बनाते हुए उन्होंने अमेरिका में नागरिकता प्रमाण और फोटो आईडी अनिवार्य करने वाले SAVE America Act को तुरंत पारित करने की मांग की है।
भारत के चुनावी मॉडल की दुनिया में गूंज,,,, ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में भी शुरू हुआ मतदाता सूची सफाई अभियान।
