उत्तराखंड में 22 से 26 अगस्त तक भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका।

खबरें शेयर करें -

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 अगस्त से 26 अगस्त तक के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी है।                                                                     इस दौरान देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी और उधम सिंह नगर जैसे जिलों में रुक-रुक कर भारी से अति तीव्र बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 27 और 28 अगस्त को भी राज्य के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं।


खबरें शेयर करें -