हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी अगवानी कर बैठक के द्वितीय सत्र की शुरुआत की। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पार्टी संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तय करने और आगामी राजनीतिक व चुनावी चुनौतियों से निपटने की रणनीति गढ़ने के लिहाज से उनके इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।
हल्द्वानी: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं दौरा: संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों पर मंथन।
