हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, साथ रह रही महिला फरार।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना अंतर्गत जवाहर नगर वार्ड-14 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान से युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान हापुड़ (यूपी) निवासी अमन ठाकुर के रूप में हुई है, जो यहां परवीन नाम की महिला के साथ रहता था।                         स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी के अनुसार मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा, वहीं गायब महिला परवीन की तलाश जारी है।