उत्तराखंड : 22 जून के आसपास मानसून की दस्तक, येलो अलर्ट जारी।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है कि मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में मानसून 22 जून के आसपास दस्तक दे सकता है, जिसके आते ही तापमान में गिरावट के साथ पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। फिलहाल बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे पहले राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।                                                            हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि शुरुआती दौर में तेज बौछारों के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है; साथ ही मौसम विभाग ने 18 जून तक कई पहाड़ी जिलों में मौसम बदलने और तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।


खबरें शेयर करें -