हल्द्वानीः अवैध टैक्सियों का संचालन एक बड़ी समस्या,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानीः अवैध टैक्सियों का संचालन एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिससे की स्थानीय टैक्सी रोज़गार से जुड़े टैक्सी मालिक, चालक काफ़ी परेशानीयों का सामना कर रहे हैं। बताते चलें कि मनोज भट्ट ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुमाऊं टैक्सी महासंघ ने बताया है कि,,,,,,होंडा शोरूम मंडी बाईपास हल्द्वानी के पास अवैध रूप से टैक्सियों का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है। वहां अब पूरा अवैध टैक्सी स्टैंड बन चुका है। कौन व्यक्ति कहां का है, कौन वाहन चला रहा है, किसी का कोई पुलिस सत्यापन तक नहीं है। सुबह 4 बजे से ही टैक्सी और ऑटो चालकों का सड़क पर आतंक शुरू हो जाता है, जिससे आम जनता और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे शहर के अंदर जगह-जगह अवैध टैक्सी स्टैंड बना दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आकर बिना किसी अनुमति और जांच के टैक्सी संचालन कर रहा है। इन अवैध टैक्सी स्टैंडों के कारण भोटिया पड़ाव स्थित वैध टैक्सी स्टैंड, जिसे नगर निगम द्वारा अधिकृत रूप से स्थान दिया गया है, वहां यात्रियों की संख्या लगातार प्रभावित हो रही है।

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के पास भी बाहरी राज्यों की टैक्सियों का अवैध स्टैंड बना हुआ है। सबसे गंभीर बात यह है कि यदि किसी वाहन से कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी जांच और जिम्मेदारी भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड पर डाली जाती है, जबकि अवैध संचालन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

इस पूरे क्षेत्र से दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन फिर भी यह अवैध संचालन किसी को दिखाई नहीं देता। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।                                                        आखिर इन अवैध वाहनों को संरक्षण कौन दे रहा है, जिसे प्रशासन का भी कोई डर नहीं है ,,,,,,,????

 


खबरें शेयर करें -