हल्द्वानी: हरेला मेले का भव्य आगाज, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का अनूठा संगम।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  हल्द्वानी में हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच पर पाँच दिवसीय ‘हरेला मेले’ का शानदार शुभारंभ हुआ। गोलज्यू देवता के पूजन के साथ शुरू हुए इस महोत्सव का उद्घाटन मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर और अध्यक्ष खड़ग सिंह बगड़वाल ने किया।                                                                              इस दौरान वक्ताओं ने बदलते पर्यावरणीय हालातों में प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में हरेला पर्व के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उद्घाटन समारोह में बच्चों की लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिताओं और प्रसिद्ध लोक गायक पुष्कर मेहरा व गायिका बबीता देवी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। 16 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में कवि सम्मेलन और पारंपरिक खेलों सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को उत्तराखंड की समृद्ध लोक विरासत से जोड़ना और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।


खबरें शेयर करें -