दिल्ली जंतर-मंतर पर शनिवार को आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन शाम 5 बजे समाप्त हो गया, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने आगामी दिनों में और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के अंत में पार्टी नेता अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर इस आयोजन को केवल एक ‘ट्रेलर’ बताया। वहीं, पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि हज़ारों की भीड़ जुटने के बावजूद सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। सीजेपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे अथवा प्रधानमंत्री द्वारा उनकी बर्खास्तगी के लिए सरकार को 7 दिनों का समय दिया है और स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में फैसला नहीं हुआ, तो वे फिर से सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त,,,,, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सरकार को दी 7 दिनों की मोहलत।
