कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल ने वर्ष 2026-27 के लिए छात्रसंघ चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके तहत विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा और 01 अक्टूबर को छात्र महासंघ का निर्वाचन होगा। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपतियों की संयुक्त बैठक के बाद जारी इस अधिसूचना से पूरे कुमाऊं क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। खास तौर पर कुमाऊं संभाग के सबसे बड़े और प्रमुख महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज (MBPG College), हल्द्वानी में 12 से 13 हजार छात्र-छात्राओं की भारी-भरकम संख्या (स्ट्रेंथ) को देखते हुए चुनावी सरगर्मियां बेहद तेज हो चुकी हैं। विभिन्न छात्र संगठनों ने पर्चे बांटने, बैठकों का दौर चलाने और प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने के साथ ही कैंपस में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने घोषित की छात्रसंघ चुनाव की तिथि: हल्द्वानी के सबसे बड़े MBPG कॉलेज में गरमाई राजनीति।
