पिछले कई दिनों से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। बीते रोज़ सोमवार को डॉलर की अपेक्षा रुपए में काफ़ी गिरावट देखी गई। जिसके बाद से ही देश की सियासत गर्माती जा रही है. इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रुपये में आई गिरावट को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गिरने के मामले में रुपये और बीजेपी की छवि में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है।
रुपए की गिरावट और BJP की छवि में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है,,,,,,, अखिलेश यादव।
