हल्द्वानी हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं के बाद नगर मजिस्ट्रेट ए. पी. वाजपेई और एनएचएआई (NHAI) की टीम द्वारा तीनपानी से लालकुआँ राष्ट्रीय राजमार्ग-109 का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लिए गए हैं। रेलवे ओवरब्रिज (तीनपानी) के नीचे उच्च गुणवत्ता की लाइटिंग, उत्तल दर्पण (Convex Mirrors), सर्विस रोड पर रंबल स्ट्रिप, थर्मोप्लास्ट मार्किंग और चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। बिजली गुल होने पर भी रोशनी बरकरार रखने के लिए चार नए डीजी सेट खरीदे गए हैं, जिनका फिलहाल ट्रायल चल रहा है। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट ने आम जनता और चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने और किसी भी हाल में गलत दिशा (Wrong Side) में न चलने की अपील करते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा प्रशासन और जनता की संयुक्त जिम्मेदारी है।
हल्द्वानीः तीनपानी-लालकुआँ एनएच-109 पर सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने उठाए कड़े कदम, स्पीड लिमिट और रोंग साइड ड्राइविंग से बचने की अपील।
